रानीवाड़ा/जालोर। भारतीय जनता पार्टी जालोर द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान को व्यापक और सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल एवं जिला सह प्रभारी जगदीश देवासी के निर्देशानुसार अभियान के जिला संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल, सह संयोजक एडवोकेट दिनेश महावर तथा बिशनसिंह सोलंकी ने जिले की सभी विधानसभाओं के लिए विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजकों के मनोनयन की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार, जालोर विधानसभा में दशरथ सिंह भाटी भाड़वपुर को संयोजक तथा एडवोकेट हेमेंद्र सिंह बगेड़िया को सह संयोजक बनाया गया है। आहोर विधानसभा में किशनलाल प्रजापत संयोजक और वचनाराम देवासी सह संयोजक रहेंगे। भीनमाल विधानसभा में महेंद्र सोलंकी को संयोजक व एडवोकेट छैलपुरी गोस्वामी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रानीवाड़ा विधानसभा में हीरालाल सारस्वत संयोजक व पेन्टर रमेश कुमार मेघवाल सह संयोजक तथा सांचौर विधानसभा में महिपाल सिंह अचलपुर संयोजक व कृष्ण कुमार देवासी सिवाड़ा को सह संयोजक मनोनीत किया गया है।
अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार, 3 अगस्त को तीन प्रमुख विधानसभाओं में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिला संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल ने बताया कि आहोर विधानसभा की बैठक प्रातः 10 बजे आहोर मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में होगी। जालोर विधानसभा की बैठक दोपहर 12 बजे भुनेश्वरी माताजी मंदिर के पास तथा भीनमाल विधानसभा की बैठक दोपहर 3:30 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी। इन बैठकों में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, अभियान के मंडल संयोजक, स्थानीय जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा प्रभारी भाग लेंगे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां