जालोर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मंगलवार को सर्व सहमति से राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी ने जसराज राजपुरोहित को भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया।

चुनाव प्रभारी विष्णु चेतानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत मंगलवार जालोर तृतीय चरण में स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में बैठक का आयोजन किया गया। जहां एक बंद कमरे में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी सभी दावेदारों से एक- एक कर मुलाकात की। फिर दोपहर करीब 2 बजे जिला अध्यक्ष के पद पर जसराज राजपुरोहित के नाम की घोषणा की। इसके बाद साफा और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

पहले दिन 11 दावेदारों ने किया था नामांकन दाखिल
मुकेश खंडेलवाल, दीपसिंह धनानी, रमेश पुरोहित मेड़ा, जसराज पुरोहित, प्रकाश छाजेड़, महेंद्रसिंह झाब, महेंद्रसिंह राणावत, उदयसिंह दादाल, धुखाराम पुरोहित, शिला विश्नोई व नेमीचंद आहोर समेत 11 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां