Homeजालोरशिवभक्ति के रंग में रंगेगा जालोर: 15 फरवरी को निकलेगी महादेव की...

शिवभक्ति के रंग में रंगेगा जालोर: 15 फरवरी को निकलेगी महादेव की भव्य शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण

Published on

1.5 किलोमीटर लंबी होगी यात्रा, 121 वाहन और 125 मूर्तियों के साथ दिखेगा अद्भूत नज़ारा; ड्रेस कोड में नजर आएंगे शिवभक्त

जालोर। महाशिवरात्रि शोभायात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 15 फरवरी (रविवार) को आयोजित होने वाली भव्य एवं विशाल शोभायात्रा को लेकर जालोर शहर में भारी उत्साह और उमंग का माहौल है। आयोजन समिति ने यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और प्रत्येक सदस्य को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बन्सीलाल सोनी के अनुसार, आम जनता में इस यात्रा को लेकर श्रद्धा और उत्साह अपने उच्चतम स्तर पर है।

महावीर गौशाला से होगा ऐतिहासिक आगाज

समिति की बैठक में शोभायात्रा के मार्ग को अंतिम रूप दिया गया है। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे महावीर जीव दया गौशाला (प्रथम चरण) से होगा। यहाँ संत-महात्माओं के सानिध्य में प्रथम पूज्य गणपति भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर यात्रा का आगाज ढोल-धमाकों और बैंड-बाजों के साथ किया जाएगा।

इन मार्गों से गुजरेगी शिव की सवारी

शोभायात्रा मैन रोड, गिटको होटल, पंचायत समिति चौराहा, भक्त प्रहलाद चौक और बड़ी पोल से होते हुए घाचियों की पिलानी, सदर बाजार और गणेश चौक पहुंचेगी। यहाँ से सूरज पोल, देवनारायण सर्किल, राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा, जैन बोर्डिंग और रेलवे स्टेशन होते हुए यात्रा ऋषभ नगर, चामुण्डाजी मंदिर और हेड पोस्ट ऑफिस रोड तक जाएगी। इसके पश्चात नागरिक बैंक, कृषि विभाग, हरिदेव जोशी सर्कल से मानपुरा कॉलोनी और नेहरू पार्क होते हुए आदर्श नगर जैन मंदिर पर संपन्न होगी।

जटाधारी ग्रुप की प्रस्तुति और 121 वाहनों का काफिला

इस बार शोभायात्रा का स्वरूप बेहद विशाल होने वाला है:

  • मुख्य आकर्षण: भारत का प्रसिद्ध शालु जटाधारी ग्रुप और गजानन जटाधारी ग्रुप अपनी भव्य प्रस्तुतियां देंगे।
  • लवाजमा: यात्रा में 121 सजे-धजे वाहन और 125 विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां सम्मिलित होंगी।
  • अनुशासन: यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबी होगी। सभी भक्तगण निर्धारित ड्रेस कोड में वाहनों पर सवार होकर चलेंगे।

व्यापारियों और आमजन से विशेष अपील

आयोजन समिति ने व्यापारियों से अनुरोध किया है कि शोभायात्रा के मार्ग में आने वाले त्रिपाल ऊंचे कर लें या हटा दें ताकि ऊंचे वाहनों और मूर्तियों को निकलने में बाधा न हो। साथ ही, मार्ग में कोई भी वाहन खड़ा न करने की अपील की गई है। दर्शनार्थियों से निवेदन किया गया है कि वे सड़क के दोनों ओर कतार बनाकर खड़े रहें और पुष्प वर्षा कर पुण्य प्राप्त करें।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...