जालोर। शहर में 15 से 17 फरवरी तक जालोर महोत्सव का आयोजन शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम प्रांगण में किया जायेगा। कार्यक्रम को देखने व भाग लेन हेतु शहर जालोर तथा आसपास के गाँवों से ग्रामीणों और शहर वासियों एवं पर्यटकों जिसमें बच्चों औरतों बुर्जगों का आना जाना रहेगा। आयोजन के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात व्यवस्था को सूचारू चलाने हेतु आंशिक बदलाव किया गया है।
बाडमेर सायला की तरफ से आने वाले भारी वाहन पंचायत समिति से रेल्वे स्टेशन आहोर चौराहा, अस्पताल चौराहा, मीरादातार से भीनमाल की तरफ व जोधपुर जाने वाली इमानुल स्कुल से महेशपुरा बादनवाडी से जोधपुर की तरफ गुजरेगें। इसी तरह, जोधपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन कालेज तिराहा से भीनमाल की तरफ व बाडमेर की तरफ जाने वाले मीरादातार अस्पताल चौराहा आहोर चौराहा पंचायत समिति से बाडमेर की तरफ गुजरेगें।
दिनांक 15.02.2025 से 17.02.2025 वक्त 6.00 एएम से सभी भारी वाहन उपरोक्तानुसार गुजरेंगे। आहोर चौराहा से कालेज तिराहा का रास्ता पूर्ण तथा भारी वाहन बंद रहेंगें। शहर जालोर से आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग सीनियर हायर सैकण्डरी मैदान में रहेगी। आहोर सायला बागरा की तरफ से आने वाले दर्शकों के वाहनो की पार्किंग कॉलेज तिराहा से आगे रोड़ के दोनों तरफ सड़क के नीचे रहेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां