आगामी 14 अप्रैल को होटल विजय पैराडाइज में सजेगी जिला संगठनात्मक बैठक, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समय की पाबंदी के साथ अनिवार्य उपस्थिति का दिया फरमान
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार, जालोर भाजपा में सांगठनिक मजबूती और भविष्य की रणनीतियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आगामी 14 अप्रैल को जालोर के प्रवास पर रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए जिलाध्यक्ष राजपुरोहित के हवाले से जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए एक वृहद संगठनात्मक बैठक आहूत की गई है।
जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति केवल औपचारिक नहीं बल्कि अनिवार्य है, ताकि प्रदेश नेतृत्व के समक्ष जिले की एकजुटता और सक्रियता का प्रदर्शन किया जा सके।
जसराज राजपुरोहित ने बैठक के समय को लेकर विशेष जोर देते हुए कहा है कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन का परिचय देते हुए ठीक प्रातः 10:30 बजे होटल विजय पैराडाइज, आहोर रोड पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर मार्गदर्शन देंगे और जिले में पार्टी की पकड़ को और अधिक सशक्त बनाने के मंत्र साझा करेंगे।
जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र मेघवाल और जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटें। भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में अभी से चर्चाएं तेज हैं।
इसी तरह ठीक 12.30 बजे होटल पैराडाइज में ही पत्रकारों से वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है।



