जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी की और से आज 07 फरवरी 2025,शुक्रवार दोपहर 12.00 बजे केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में कैलेक्ट्रेट जालोर के सामने किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया। उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीर थी। यह विश्व पटल पर भारत और भारतीयों का अपमान है। इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार की खामोशी के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कैलेक्ट्रेड जालोर के सामने एकत्रित हुए तथा केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। कांग्रेसजन ने केंद्र सरकार हाय हाय,मोदी सरकार हाय हाय, भारतीय नागरिकों का यह अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,जुल्फिकार अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,नगराध्यक्ष मुमताज अली,ममता जैन,कैलाश शर्मा, मदनलाल दहिया,मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, सोनाराम मेघवाल,आम सिंह परिहार, अनिल पंडत,जुबैदा नागौरी,खसराम मेघवाल, शीला चौधरी, सुरेश मेघवाल,मांगीलाल चौधरी,महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका,किसनाराम चौधरी,सुरेश चौधरी, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां