रानीवाड़ा (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क): राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के रानीवाड़ा पहुंचने पर भाजपा संगठन ने ढोल-धमाकों और भारत माता के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यह अभिनंदन भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत और मुकेश कुमार खण्डेलवाल के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवनानी को फूल-मालाएं, साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह में भाजपा संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष सारस्वत और खण्डेलवाल ने देवनानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
'राष्ट्र हित में स्वदेशी अपनाएं': देवनानी
अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय विचारधारा का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमारे लिए सबसे पहले है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के आह्वान को अपनाने पर जोर दिया, जिससे आत्मनिर्भर भारत को बल मिलेगा और विदेशी ताकतों के गलत मंसूबे नाकाम होंगे। उन्होंने कहा कि कई विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करना चाहती हैं, लेकिन हमारी एकजुटता ही उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए काम करने का भी आह्वान किया।
देवनानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के आग्रह को अपनाने पर बल दिया। देवनानी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश आत्मनिर्भर बनेगा और विदेशी ताकतों के गलत इरादों को नाकाम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करें। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनका समर्पण ही भाजपा की असली ताकत है। देवनानी ने सभी से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

'देवनानी ने शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमान': पूर्व विधायक देवल
पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने देवनानी को सरल स्वभाव और सहज व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री रहते हुए देवनानी ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनके कार्यकाल में रानीवाड़ा और जसवंतपुरा में महाविद्यालय और आईटीआई जैसे कई संस्थान खुले, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। देवल ने विश्वास जताया कि वर्तमान विधानसभा भी राजस्थान की जनता के हित में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इस मौके पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने भी संभाग संगठन मंत्री दीपसिंह देवल और विभाग संगठन मंत्री मुकेश जोशी के नेतृत्व में देवनानी का शॉल और साफा भेंट कर स्वागत किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, चंदनसिंह कालमा, पूर्व सरपंच रिडमलसिंह डाभी, पोपट रावल, नरेश जोशी, गोदाराम चौधरी, फतेहसिंह देवड़ा, प्रताप पुरोहित, मोहब्बतसिंह गुंदाऊ, बड़गांव मण्डल अध्यक्ष बलवंतसिंह राजपुरोहित, जसवंतपुरा मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा, करड़ा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जांगू, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पुरोहित, जिला महामंत्री एससी मोर्चा रमेश मेघवाल, सोना राम चौधरी, भीखाराम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह देवड़ा, सुरेन्द्र सिंह तेजावास, राजस्थान शिक्षक संघ के पदाधिकारी, महामंत्री गोविंद रावल, राणसिंह मेड़ा, लसाराम पुरोहित, प्रकाश मेघवाल और रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां