जसवंतपुरा (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क): जसवंतपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चेकला में 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद (14 वर्ष से कम आयु वर्ग) प्रतियोगिता का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 17 छात्र वर्ग की और 10 छात्रा वर्ग की टीमें शामिल हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जसवंतपुरा प्रधान विमला चौहान थीं, जबकि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भाखराराम राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में दाँतलावास सरपंच मोहन कंवर, पीईईओ दाँतलावास इनामुल हक कुरैशी, जीवाराम चौहान और भंवरसिंह सावीधर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पूरे आयोजन में भामाशाह भीखसिंह पुत्र खेतसिंह दहिया का विशेष सहयोग रहा।
स्थानीय विद्यालय के संस्थाप्रधान किशनपाल ने सभी अतिथियों और भामाशाहों का माला, साफा और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। अपने संबोधन में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भाखराराम राणा ने खिलाड़ियों को खेलों का महत्व बताते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में आगे बढ़ने और अनुशासन सिखाते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां