जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सुबह 11.00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रदांजली सभा का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने महात्मा गांधीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदा सुमन अर्पित किये। साथ ही दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें याद किया गया। समस्त कांग्रेसजन ने बापू के बताये गये मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जन अभाव निराकरण समिति पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश महासचिव लाल सिंह धानपुर, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, अनिल पंडत, खासराम मेघवाल, महेन्द्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, कपूराराम परिहार, ओमप्रकाश चौधरी, मदनलाल अब्रा, छगन आर्य, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां