Homeराजस्थानदेवपुरा में किसान गोष्ठी, खेती-बाड़ी की तकनीक और योजनाओं की जानकारी से...

देवपुरा में किसान गोष्ठी, खेती-बाड़ी की तकनीक और योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित हुए किसान

Published on

रानीवाड़ा | आत्मा योजनार्गत कैफेटेरिया के तहत रानीवाड़ा निकट देवपुरा की ढाणी बाबूराम एवं नारायणराम पुत्र भगवानराम चौधरी के कृषि फार्म पर शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान और सहायक कृषि अधिकारी मनोहरलाल ने किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकें, मृदा व जल परीक्षण, बीज उपचार और जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिट्टी की जांच कर फसलों की उपज बढ़ाई जा सकती है। हर किसान को अपनी जमीन की मिट्टी और पानी की जांच अवश्य करवानी चाहिए, जिससे यह पता चल सके कि मिट्टी में कौनसे पोषक तत्व हैं और किन तत्वों की कमी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में खेत की जुताई गहरी करनी चाहिए, इससे मिट्टी में नमी का संरक्षण होता है।

खेत तलाई निर्माण और पाइपलाइन योजना की भी दी जानकारी
गोष्ठी में खेत तलाई कच्ची एवं प्लास्टिक तले के निर्माण पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। पाइपलाइन योजना और कृषि यंत्र योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर और टैंकर को छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्रों पर सरकार की ओर से पुरुष किसानों को 40 प्रतिशत और महिलाओं को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। आवेदन के लिए जमाबंदी, ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन, यंत्र का कोटेशन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरूरी रहेगा।

किसानों को जैविक गोवर्धन योजना की भी जानकारी दी गई। गोबर खाद तैयार करने की प्रक्रिया और उसके लाभों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

किसानों से प्रश्नोत्तरी, तगारी पुरस्कार में भेंट
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को तगारी पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। सहायक कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि विभाग की योजनाओं से किसानों की लागत घटेगी और आय में बढ़ोतरी होगी।

महिलाओं ने भी दिखाई रुचि
गोष्ठी में पहली बार बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल हुईं और खेती-बाड़ी से जुड़ी तकनीकी जानकारी हासिल की।

इनके रहे उपस्थिति
इस अवसर पर बाबूराम चौधरी, खुमाराम चौधरी, नारायण, दिनेश कुमार, जयंतीलाल, सवसीराम धानोल, अग्राराम जाखड़ी, मलाराम सहित दर्जनों किसान एवं महिला किसान मौजूद रहे।

किसान गोष्ठी के प्रमुख लाभ
🔹 मिट्टी की जांच से उत्पादन में सुधार
🔹 सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ
🔹 आधुनिक तकनीकों से खेती में लागत में कमी
🔹 किसान सशक्तिकरण और जागरूकता में वृद्धि
🔹 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

(रानीवाड़ा संवाददाता)

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
पुरेश पटेल
पुरेश पटेलhttp://www.circlenews.in
मैं पुरेश पटेल पिछले 13 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़ा हुआ हुं। अभी फर्स्ट इंडिया से जुडा हुआ हुं। रानीवाड़ा तहसील के जाखड़ी गांव का निवासी हुं। मेरा मकसद एक ही है आम आदमी और गरीब की आवाज को सरकार तक पहुंचाई जाय ताकि उनका हक उन्हे मिल सके। मेरा सम्पर्क 8890-161616 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...