आज जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर संगठन पर्व के तहत एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी नारायण लाल पंचारिया, सह चुनाव प्रभारी हरिराम रिणवां और सुशील कटारा ने नव निर्वाचित जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित को जिलाध्यक्ष निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में भाजपा जालोर जिला सह चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार खण्डेलवाल, भीनमाल नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, बागोड़ा मण्डल महामंत्री ठाकराराम रंगाला, भीनमाल नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रवीण कुमार दवे, वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा राम चौधरी और सरपंच मोहनलाल पुरोहित सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता को दर्शाने वाला था।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां