जालोर जिला कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं पीसीसी के निर्देश पर 11 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय राजीव गांधी भवन में बैठक आयोजित की। जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसमें उन्होंने वोट चोरी के तरीकों का खुलासा किया था।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि कांग्रेसजनों ने टेलीविजन के माध्यम से वीडियो को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा बताए गए पांच तरीकों से हो रही वोट चोरी पर चर्चा हुई और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला बताया गया। साथ ही जिले में इस तरह की संभावनाओं के खिलाफ सतर्क रहने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में आहोर प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर प्रत्याशी रमिला मेघवाल, वरिष्ठ नेता सवाराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, मदनलाल दहिया, जवानाराम परिहार, लक्ष्मण सिंह सांखला, खसाराम मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, सोनाराम मेघवाल, चतराराम सुथार, ओबीसी जिलाध्यक्ष सी.एल. गहलोत, मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां