Homeरानीवाड़ाधूलिया गांव में गौवंश पर कुल्हाड़ी से क्रूर हमला: 25 दिन बाद...

धूलिया गांव में गौवंश पर कुल्हाड़ी से क्रूर हमला: 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों और संतों का फूटा गुस्सा

Published on

जालोर | जिले के जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के धूलिया गांव में गौवंश पर हुए जानलेवा हमले को लेकर उपजा जन-आक्रोश अब उग्र रूप लेता जा रहा है। घटना के 25 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और साधु-संतों ने रानीवाडा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखी नाराजगी जाहिर की है।
सर्कल न्यूज नेटवर्क के अनुसार, यह ह्रदय विदारक घटना 2 अप्रैल 2026 को सामने आई थी, जब धूलिया गांव में एक अज्ञात हमलावर ने बेसहारा गाय के पेट पर कुल्हाड़ी से जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में गाय का पेट फट गया और वह लहूलुहान अवस्था में तड़पती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए गौवंश को श्री कृष्णा गौशाला भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जटिल ऑपरेशन कर गाय की जान बचाई।
इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने शुरुआती दौर में तत्परता दिखाई, लेकिन पौने एक महीना बीतने को है और हमलावर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि आरोपी को राजनीतिक या सामाजिक संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण गिरफ्तारी में देरी हो रही है। इस ढुलमुल कार्यप्रणाली से आमजन की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।


उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि इस संवेदनशील प्रकरण को प्राथमिकता पर लेकर संबंधित थाना पुलिस को कड़े निर्देश दिए जाएं। ग्रामीणों और संतों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही दोषियों और उन्हें पनाह देने वालों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, पूरे जालोर जिले में इस घटना को लेकर तनाव और रोष का माहौल बना हुआ है।

धूलिया गांव में गौवंश पर हुए कुल्हाड़ी से हमले के 25 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिसे लेकर ग्रामीणों और संतों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 2 अप्रैल को अज्ञात हमलावर ने गाय के पेट पर बेरहमी से वार किया था जिसके बाद गंभीर घायल गाय का श्री कृष्णा गौशाला में ऑपरेशन किया गया लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने रानीवाडा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...