जालोर में भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सोमवार की शाम करीब 5 बजे 13 दावेदारों ने जिला अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। मंगलवार आज की सुबह राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
चुनाव प्रभारी विष्णु चेतानी ने बताया कि जालोर में पिछले कुछ दिनों से भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर मंथन किया जा रहा है। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे जालोर के आहोर रोड पर स्थित सर्किट हाऊस में कुल 11 दावेदारों ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन दाखिल किए है।
हालांकि जिला अध्यक्ष के लिए कुल 14 दावेदारों ने नामांकन फार्म लिए थे। वही आज मंगलवार को जालोर के तृतीय चरण में स्थित ग्रेनाइट एसोसिएशन भवन में बैठक होने जा रह हे। जिसमें राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष व नागौर के पूर्व सांसद सीआर चौधरी नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।
11 लोगों ने किया नामांकन दाखिल
चुनाव प्रभारी विष्णु चेतानी ने बताया कि मुकेश खंडेलवाल, दीपसिंह धनानी, रमेश पुरोहित मेड़ा, जसराज पुरोहित, प्रकाश छाजेड़, महेन्द्रसिंह झाब, महेंद्रसिंह राणावत, उदयसिंह दादाल, धुखाराम पुरोहित, शिला विश्नोई व नेमीचंद आहोर ने जिलाध्यक्ष के लिए अपने आवेदन जमा कराए हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां