रानीवाड़ा— भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में यह अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत विधानसभा मंडल रानीवाड़ा के मालवाड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ता मुकेश कुमार खंडेलवाल ने समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से घर-घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने अंबेडकर सम्मान अभियान की बुकलेट वितरित करते हुए जानकारी साझा की।
खंडेलवाल ने बताया कि कांग्रेस ने बाबासाहेब को रणनीतिक विभागों, आर्थिक नीतियों और प्रशासनिक संस्थानों से अलग-थलग करने की कोशिश की, जबकि वे अर्थशास्त्र में पीएचडी करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नेहरू के इंग्लैंड जाने के बाद बाबासाहेब को आर्थिक मामलों की समिति में नियुक्त किया गया था, लेकिन समितियों के पुनर्गठन की आड़ में उन्हें हटा दिया गया।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों के मुद्दों की उपेक्षा की गई और केवल मुसलमानों पर ध्यान केंद्रित किया गया। संविधान में पिछड़े वर्गों के लिए कोई सुरक्षा उपाय नहीं किया गया था, क्योंकि यह कार्य राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर कार्यकारी सरकार द्वारा किया जाना था।
खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा हमेशा बाबा साहेब को सम्मान देती आई है। मोदी सरकार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया, जिनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है।
अभियान के तहत समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों जैसे बाबूलाल जीनगर, वेलाराम त्रिगर, मफाराम भील, संतोक हीरागर सहित अन्य गणमान्य जनों से चर्चा की गई और उन्हें बुकलेट दी गई।
भाजपा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान डॉ. अंबेडकर के योगदान को सम्मानित करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।



