जालोर में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जालोर, 28 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आज जालोर के राजीव गांधी भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा गया। जिला प्रभारी सुमन यादव के मुख्य आतिथ्य, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर के विशिष्ट आतिथ्य और जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां शून्य, कांग्रेस योजनाओं के नाम बदलने में व्यस्त
संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "राजस्थान में भाजपा सरकार को बने लगभग 2 वर्ष पूरे होने वाले हैं, लेकिन सरकार अपनी एक भी उपलब्धि जनता को नहीं बता पा रही है। इन 2 वर्षों में भाजपा ने केवल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदलने का ही कार्य किया है।"
यादव ने 'डबल इंजन' सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों इंजन विपरीत दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिले के सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा की बदतर स्थिति और अपराध में भयंकर बढ़ोतरी पर चिंता जताई। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन के नाम पर नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है।

पुलिस का 'इकबाल' खत्म, गहलोत सरकार की यादें ताजा
लोकसभा चुनाव प्रत्याशी वैभव गहलोत ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। समाचार पत्रों में आए दिन बलात्कार, लूटपाट, डकैती, चेन स्नैचिंग, बजरी माफियाओं का आतंक जैसी आपराधिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त होती है और ऐसा लगता है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।" गहलोत ने दावा किया कि आज भी राजस्थान की जनता पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को याद कर रही है, क्योंकि उनकी लोककल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के कई लोगों को फायदा मिला था। उन्होंने जालोर जिले में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को रोकने का आरोप भी भाजपा सरकार पर लगाया।

सांचौर जिले का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस करेगी आंदोलन
पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने सांचौर जिले के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस राज में हमें सांचौर जिले के रूप में बड़ी सौगात मिली थी, लेकिन भाजपा राज ने बिना किसी ठोस कारण के सांचौर को जिला निरस्त कर दिया, जिससे 150 से 200 किलोमीटर बैठे व्यक्तियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।" विश्नोई ने कहा कि सभी कांग्रेसजन कमजोर नहीं हैं और विपक्ष में रहकर विरोध प्रदर्शन, धरना आंदोलन आदि करके भी आमजन की समस्याओं का निस्तारण करवाएंगे।
स्मार्ट मीटर पर भी सरकार को घेरा
पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर ने भी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "जिले सहित प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से अपराधियों में भय खत्म हो गया है। प्रदेश में बलात्कार, लूट, बजरी माफिया का आतंक बढ़ रहा है। सरकार अपराध पर लगाम कसने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।" पाराशर ने भाजपा सरकार पर स्मार्ट बिजली मीटर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।
पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव में देरी पर संवैधानिक सवाल
जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने बिजली, पानी, सड़क जैसी जनहित समस्याओं पर सरकार के ध्यान न देने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को परिसीमन के नाम पर बार-बार टाले जाने पर संवैधानिक सवाल खड़े किए। मेघवाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 यू और अनुच्छेद 243 ई, साथ ही पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 17 और राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 200 की धारा 7 में स्पष्ट प्रावधान है कि इन संस्थाओं के चुनाव का कार्यकाल 5 वर्ष का है और कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ करना आवश्यक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार द्वारा संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन कर इन संस्थाओं के चुनाव टाले जा रहे हैं, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
कांग्रेसियों का हुजूम कलेक्टर कार्यालय तक, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बैठक को प्रदेश सचिव हरीश परिहार, पीसीसी द्वारा नियुक्त भीनमाल प्रभारी श्रवण पटेल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, वरिष्ठ कांग्रेसी सवराम पटेल, प्रदेश महासचिव उम सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
बैठक समाप्ति के पश्चात् सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसके बाद समस्त कांग्रेसजन एकजुट होकर राजीव गांधी भवन से नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी जालोर ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों में देरी सहित जिले के स्थानीय जनहित मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के प्रति विरोध जताते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय राजस्थान के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सौंपा।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव शहजाद अली, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव दिलीप चौधरी, आहोर प्रधान संतोष कंवर, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष ईशराराम विश्नोई, जुल्फिकार अली, कल्याण सिंह बोकड़ा, ममता जैन, भरत सराधना, जितेंद्र कसाना, भोमाराम मेघवाल, सवाई सिंह चंपावत, मुमताज अली, गलबराम मीणा, शैलेष देवासी, मांगीलाल भील, पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा, मदनलाल दहिया, महिला जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा, युवा जिलाध्यक्ष दीपक मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, बस्तीमल चौहान, खसाराम मेघवाल, आम सिंह परिहार, सीएल गहलोत, सोनाराम मेघवाल, कैलाश शर्मा, बसंत सुथार, लक्ष्मण सांखला, आसुराम देवासी, पीर सिंह मालपुरा, महेंद्र पाल सिंह चेकला, मोती सिंह बालावत, शीला चौधरी, जुबैदा बानो, गीता श्री, बंशीलाल माली, सुरेश मेघवाल, कृष्ण कुमार वनिका, महेंद्र सोनगरा, किशनाराम चौधरी, मोडाराम मीणा, कपूराराम परिहार, आंसू खान, सुरेश थांवला, चंद्र सिंह तूरा, सूरजपाल सिंह सुराणा, वर्षा जैन, खुशाल सिंह राजपुरोहित, महेंद्रपाल सिंह पोसाणा, लाल सिंह भुंडवा, गोपाल देवासी, कमल सिंह, आलम खान खेतलावास, मुस्ताक अली, बाबूखान, मांगीलाल भील खरल, इंद्रसिंह दहिया, आसुखान पूनावास, चंपालाल जैन, देवाराम मेघवाल, जगदीश सरगरा, भोलाराम मेघवाल, नरपत सिंह राव कोमता, सांवलाराम चौधरी कोमता, वगताराम चौधरी, अमरसिंह जालमपुरा, बाबूसिंह तालियाना, वगताराम भील, टीलाराम, पकाराम मेघवाल, पोलाराम मेघवाल, मंगलाराम मेघवाल, कपाराम भील, किशनलाल विश्नोई, भरत शर्मा, दीपाराम मेघवाल, भरत मेघवाल, इंद्र कुमार मेघवाल, कानाराम सिंघल सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां