Homeजालोरजालोर में होगा कांग्रेस का सूपड़ा साफ - जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा

जालोर में होगा कांग्रेस का सूपड़ा साफ – जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा

Published on

नव मतदाता पंजीयन अभियान को बूथ स्तर तक चलाकर, भाजपा की युवा शक्ति बढ़ेगी – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली

भारतीय जनता पार्टी जिला जालोर की कार्यसमिति व विस्तारक जिला बैठक खेतेश्वर जन्मस्थली बिजरोल खेड़ा में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाज मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी जिला प्रमुख राजेश राणा, आहोर पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित,सभापति जालौर सभापति गोविंद टांक सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी भाजपा नेता दानाराम चौधरी मिलापचंद मेहता ने संबोधित किया।

भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हित के लिए अपना सर्वस्व त्यागना पड़े तो भी कम है देश के प्रधानमंत्री मोदीजी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी और मुख्यमंत्री रोज 18 -18 घंटे काम कर रहे हैं ये सब लोग देश के लिए कर रहे हैं । किसी पद पाने के लिए नही अपने हित के लिए नहीं, देश और पार्टी संगठन के हित में काम करे तब ही राष्ट्र में भारत का मान और अधिक बढ़ेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा की कार्यकर्ता का प्रवास प्रतिदिन होना चाहिए। हमारा प्रवास होगा तो मंडल और बूथ पर पहुंच पार्टी का काम नीचे तक पहुंचेगा तो निश्चित ही हमारा संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते हुए त्रिदेव कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने की कार्ययोजना में जुट जाए। उन्होंने प्रदेश की बैठक में प्राप्त निर्देशों का उल्लेख किया और प्रदेश का नारा दो सौ दिनों में 200 पार का संकल्प दिलाया। और दो सौ पार का नारा लगाया।

जालौर विधायक जोगेश्वेर गर्ग ने बताया की प्रदेश में चल रहे नवमतदाता पंजीयन अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु प्रेरित किया जायेगा एवम केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जायेगा ।

भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने बताया की किसी भी चुनाव को जितने हेतु युवाओं का योगदान आवश्यक होता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के विकास हेतु अनेक कौशल योजनाएं लागू है जिनको आम जनता तक पहुंचाकर युवाओं को लाभान्वित करना है ।

आहोर पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने बताया की इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इस हेतु हमे बूथ स्तर तक लोगो को भारतीय जनता पार्टी की जन हितैषी योजनाओं को पहुंचना है एवम भ्रष्ट निकम्मी कांग्रेस सरकार के जूठे वादों एवम कुशासन के विरुद्ध लोगो को अवगत करवाना है ।

सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी ने कहा की राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है कर्जमाफी का जूठा वादा करके सरकार में आई थी लेकिन उल्टा किसानों पर लाठी चार्ज, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था नहीं होना। आम जनता कांग्रेस के कुकर्मों को पहचान चुकी है आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी ।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला कार्यसमिति एवं विस्तारक बैठक खेतेश्वर जन्मस्थली बिजरोल खेड़ा में शनिवार को आयोजित की गई।
11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर मनेगी और 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अप्रेल को अंबेडकर जयंती के जिले भर में आयोजन होंगे। 23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यसमिति बैठक के दौरान जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा जालौर नगर परिषद सभापति गोविंद टांक आहोर पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी भाजपा नेता दानाराम चौधरीमिलापचंद मेहता पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी खेमराज देसाई गेनाराम मेगवाल, मोतीराम चौधरी,विमला चौहान धुंखराम राजपुरोहित जसराज राजपुरोहित गजेंद्रसिंह सिसोदिया ओबाराम देवासी मंजू सोलंकी डॉ रमेश राणा मिश्रीमल मेघवाल जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण उकसिंह परमार मंजीराम चौधरी ठाकराराम मेघवाल जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित हरीश राणावत जिलामंत्री पवनी मेघवाल जितेंद्र सरगरा लाखाराम देवासी भूरसिंह देवकी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत मुकेश खंडेलवाल, मुकेश राजपुरोहित, चंद्रकांत सुंदेशा डिम्पलसिह चौहान बाबूलाल मेघवाल विशनसिंह सोलंकी जबरामराम राणा परखाराम मेगवाल हरदान विश्नोई महेंद्र चौधरी ओटरमल परमार चोथाराम कोली गिरधारीलाल देवासी, भाखराराम विश्नोई,नरपतसिंह अरणाय भगवानराम माली रमेश सोनी पूनासा ललित राजपुरोहित प्रकाश जांगू रामगोपाल बुढ़िया अर्जुनसिंह सरवाणा डूंगराराम थोरी महेंद्र सोलंकी टीकमसिंह राणावत गंगाराम माली रमेश रावल नैनमल लखारा तुलसाराम मांजू दौलतसिंह कलापुरा हिमताराम गर्ग छोगाराम विश्नोई पहाड़सिंह राव बोरली परमवीरसिंह भाटी हरिया देवासी देचू देवी गोस्वामी संजय बोराणा सवाईसिंह राजपुरोहित नरेंगाराम चौधरी, रिडमलराम डांगी महादेवाराम चौधरी रमेश गर्ग मदनसिह राव गजेंद्रसिंह कारोला हरीश चौधरी गणपत पालड़ी शेखर व्यास भरतसिंह भोजाणी भंवरपुरी गोस्वामी सांवलाराम माली बंशीसिंह चौहान जनकसिंह झाब प्रताप पुरोहित दाता प्रकाश सेन मनोहर राणा शंकर भादरु डूंगराराम पुरोहित, आशाराम पुरोहित, मंगलसिंह जोजावत जोगाराम पुरोहित नगराज पुरोहित पदमाराम चौधरी दुर्गाराम बेनीवाल, भगवानराम विश्नोई, छगनलाल सुथार, चैलसिंह मोरसीम शिवनाथसिंह राजपुरोहित सहित भाजपा जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...