जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल और पुखराज पाराशर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ली संविधान रक्षा की शपथ, दो मिनट का मौन रखकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
जालोर में आज जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में पूरी गरिमा के साथ मनाया। राजीव गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस का शीर्ष जिला नेतृत्व एक मंच पर नजर आया।
सुबह 11:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर और जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने सिर्फ रस्म नहीं निभाई, बल्कि बाबा साहेब द्वारा दिखाए गए मार्ग और संविधान के आदर्शों पर चलने का दृढ़ संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जुल्फिकार अली भुट्टो, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां