Homeआबू रोडजालोर सिरोही लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने की रायशुमारी, मतभेद भुलाकर कमर कसने...

जालोर सिरोही लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने की रायशुमारी, मतभेद भुलाकर कमर कसने की हुई बात

Published on

जालोर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आज सुबह 11 बजे लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य पुखराज पाराशर पूर्व अध्यक्ष जन अभाव अभियोग निराकरण समिति,महेन्द्र गहलोत पूर्व अध्यक्ष केश कला बोर्ड के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में श्री मलकेश्वर मठ परिसर जालोर में आयोजित की गई।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक में एआईसीसी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत ने प्रदेश एवम जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित समस्त कांग्रेसजन से लोकसभा चुनावों हेतु रायशुमारी की।

Photo- Yogendra singh Kumpawat

बैठक को सम्बोधित करते हुए लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा हमेशा जूठी बाते एवम साम्प्रदायिक जहर फैलाने का कार्य करती है। हम समस्त कांग्रेसजन को आपसी मन मुटाव भुलाकर बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिये।प्रत्येक कार्यकर्ता अगर अपने बूथ को मजबूत कर दे तो कांग्रेस जालोर सिरोही लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय हो सकती है। उन्होंने कांग्रेसजन से अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने की अपील की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पुखराज पाराशर ने कहा कि विगत 5 वर्षों में राजस्थान की गहलोत सरकार ने जालोर जिले में कई ऐतिहासिक कार्य करवाए है। हमे हमारे विकास कार्यो एवम लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच बताकर भाजपा से जुठ को बेनकाब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से भाजपा के सांसद जालोर सिरोही में है लेकिन वह अपने द्वारा की गई एक भी उपलब्धि जनता को नही बता सकते।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महेंद्र गहलोत ने कहा कि जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस पार्टी मजबूत है हमे सिर्फ बूथ मैनेजमेंट को और अधिक मजबूत करना होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि हम समस्त कांग्रेसजन को स्वयं को कांग्रेस प्रत्यशी समझकर कार्य करना होगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में हमे जीत मिल सके।

बैठक को प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव हरीश परिहार, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,प्रदेश महासचिव उम सिंह राठौड़,जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली,जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह धानपुर,सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

बैठक में प्रदेश सचिव शहजाद अली,संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,जिला उपाध्यक्ष चतराराम सुथार,जिला उपाध्यक्ष आम सिंह परिहार,जिला कोषाध्यक्ष जवानाराम परिहार, जिला महासचिव लाल सिंह राजपुरोहित, जिला सचिव नरपत सिंह देवड़ा,जिला सचिव ओम सिंह,आसुराम देवासी,जालोरब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत,भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल बोहरा,सोनाराम मेघवाल,मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी,गोपाल देवासी,पीर सिंह मालपुरा, पुने खान,जोगेंद सिंह,रतन चौधरी, हस्तीमल सुथार,शंकर अग्रवाल, अंजू भट्ट,कमल सिंह बालावत,आलम खान,मांगीलाल भील,बंशीलाल माली,सुरेश मेघवाल, अनिल पंडत,फिरोज मेहर,जोगाराम सरगरा,पुखराज माली,जुबेदा बानो, उम्मेद सिंह चारण,ईश्वर सिंह बालावत,दिनेश बंजारा, कृष्ण कुमार वनिका,विनोद चौधरी, फकरुद्दीन मेहर,हीरालाल राजपुरोहित सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

गुजरात पुलिस की गिरफ्त में आए रानीवाड़ा के तस्कर, विदेशी शराब सहित कार जब्त

पालनपुर। राजस्थान से कड़ी-छतराल इलाके में विदेशी शराब पहुंचाने जा रहे बनासकांठा के धानेरा...

पीर गंगानाथ महाराज का 7वां चातुर्मास रेवत के अमरनाथ मंदिर में, भव्य शोभायात्रा के साथ करेंगे प्रस्थान कल

जालोर, 24 जुलाई। जालोर शहर के भैरूनाथ अखाडे के महंत पीर गंगानाथ महाराज का...

महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का समय परिवर्तित

जालोर 24 जुलाई। जिले में मानसून को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों...

जिला कलक्टर ने चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

जालोर 24 जुलाई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर पूजा पार्थ की अध्यक्षता...

दूसरी खबर ये भी

गुजरात पुलिस की गिरफ्त में आए रानीवाड़ा के तस्कर, विदेशी शराब सहित कार जब्त

पालनपुर। राजस्थान से कड़ी-छतराल इलाके में विदेशी शराब पहुंचाने जा रहे बनासकांठा के धानेरा...

पीर गंगानाथ महाराज का 7वां चातुर्मास रेवत के अमरनाथ मंदिर में, भव्य शोभायात्रा के साथ करेंगे प्रस्थान कल

जालोर, 24 जुलाई। जालोर शहर के भैरूनाथ अखाडे के महंत पीर गंगानाथ महाराज का...

महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का समय परिवर्तित

जालोर 24 जुलाई। जिले में मानसून को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों...

जिला कलक्टर ने चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

जालोर 24 जुलाई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर पूजा पार्थ की अध्यक्षता...

जवाई नदी को पुनर्जीवित करने के विषय में किसान प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य सचेतक व आहोर MLA के साथ CM के समक्ष रखी अपनी...

जालोर 24 जुलाई। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व आहोर विधायक छगनसिंह...

जिले के आधार एनरोलमेंट सेंटर्स का नियमित रूप से निरीक्षण करें-जिला कलेक्टर

जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न सांचौर 24 जुलाई। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह...

मनरेगा कार्यों में अनियमितताएं पाए जाने पर मेटों को किया ब्लैकलिस्ट

सांचौर 24 जुलाई। ब्लॉक विकास अधिकारी, रानीवाड़ा हेमलता विश्नोई ने रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र...

शिवगंज प्रधान देवड़ा ने केन्द्र सरकार के बजट को सराहा, सोना, चांदी, कार, मोबाइल होंगे सस्ते

शिवगंज। भारतीय जनता पार्टी के शिवंगज प्रधान प्रतिनिधी और कैलाशनगर के तीन बार सरपंच...

एनडीए सरकार 3.0 का पहला बजट सर्वागिण विकास का पर्याय – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली

नव भारत का पुनरुत्थान करने वाला बजट पेश। जालोर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की के केंद्र...