जालोर। जिले के कांग्रेसजनों की ओर से मंगलवार सुबह 11:30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान केसरी स्वर्गीय राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि "प्रेरणा दिवस" के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राजीव गांधी भवन, जालोर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों द्वारा राजेश पायलट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजेश पायलट के दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, पूर्व पीसीसी सहवर्त सदस्य फिरोज मेहर, युवा नेता लक्ष्मीकांत दवे, ब्लॉक महासचिव महेंद्र सोनगरा, महिला कांग्रेस की गीता श्री, इलियास खान, संभेलाराम माली, इलियाश शाह, संजय खा, मक़बूल खा, लाखे खा, इरफ़ान शाह, नूरशाह, आसीन शाह, पपूराम, बाबूराम, सोयाराम, ऊकेखा, बादराराम, सपाराम, जीवाराम, कूकाराम, पोचाराम, लसाराम, भोनाराम, ताराराम, बीजाराम, सुजाराम, भबूताराम, मगनाराम, भवराराम, नकाराम, सायेब शाह, चिमनशाह, भवरू खा, यूसुफ़ खा, ईदुखा, चेनाराम, प्रकाश कुमार, चंदनराम, पिंटाराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राजेश पायलट के किसान हितैषी विचारों, संघर्षशील राजनीतिक जीवन और ग्रामीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने कहा कि राजेश पायलट का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां