बापू नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अर्पित किए श्रद्धासुमन, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढ़स
सर्कल न्यूज नेटवर्क जालोर। राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सोमवार को बापू नगर कॉलोनी, जालोर नगर निवासी उद्यमी मोहनलाल सोलंकी के आवास पर पहुंचकर उनकी माता सोनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्य सचेतक गर्ग ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःखद घड़ी में ढांढ़स बंधाते हुए संबल प्रदान किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान नितिन सोलंकी, राजेंद्र माहेश्वरी, गणेशाराम चौधरी, नाथु सोलंकी एवं चौथाराम सुंदेशा सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



