रानीवाड़ा | प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का अवतरण दिवस मंगलवार को मालवाड़ा गांव में हर्षोल्लास से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री मुकेश कुमार खंडेलवाल और बूथ अध्यक्ष लक्ष्मण सेन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर प्रदेशाध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की पंच निष्ठाएं—राष्ट्र की एकता-अखंडता, लोकतंत्र के प्रति आस्था, गांधीवादी आर्थिक दृष्टिकोण, सर्वधर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति—संगठन की मजबूती का आधार हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन्हीं निष्ठाओं का पालन करते हुए राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर जुटा है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने गौसेवा को ही सच्ची सेवा मानते हुए गोवंश में चारा वितरण किया। कार्यक्रम में युवाओं ने भी उत्साह से सहभागिता निभाई और संगठनात्मक प्रतिबद्धता को दोहराया।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे आयोजन न केवल पार्टी नेतृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकार से भी जुड़े रहते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने सामूहिक रूप से प्रदेशाध्यक्ष के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की।



