जालौर, 2 अगस्त। सर्कल न्यूज़ नेटवर्क।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, जालौर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी कर ली है। भाजपा हर मंडल पर ‘हर घर तिरंगा’, ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ को समारोहपूर्वक मनाएगी। यह जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावार ने दी।
आयोजन के प्रदेश टीम के सदस्य और जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा के निर्देशन में, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए नियुक्तियां की हैं।
प्रमुख नियुक्तियाँ:
- जिला संयोजक: जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया को हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
- जिला सह-संयोजक: जिला मंत्री महेंद्र सोलंकी और गोपाल सिंह परमार को जिला सह-संयोजक बनाया गया है।
विधानसभा संयोजक:
- आहोर विधानसभा: एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल।
- भीनमाल विधानसभा: पूर्व जिला उपाध्यक्ष पांचा राम प्रजापत।
- जालौर विधानसभा: जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह दादाल।
- रानीवाड़ा विधानसभा: पूर्व मंडल अध्यक्ष रिडमल सिंह डाबी।
- सांचौर विधानसभा: जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाब।
भाजपा का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और विभाजन के दर्द को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। तिरंगा यात्रा और अन्य कार्यक्रम जन भागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न किए जाएंगे।



