भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जालोर जिले में मंडल और बूथ स्तर पर भाजपा स्थापना सप्ताह को मनाने के लिए जिला संयोजक, सह जिला संयोजक, मंडल संयोजक और सह मंडल संयोजक की नियुक्ति की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने जिले में कार्यक्रम की तैयारी के तहत वरिष्ठ नेता खेमराज देसाई को जिला संयोजक, गणपतसिंह बगेडिया और डॉ. रमेश कुमार राणा को सह जिला संयोजक के रूप में मनोनीत किया।
विधानसभा क्षेत्र रानीवाड़ा: रानीवाड़ा मंडल संयोजक के रूप में रिड़मलसिंह डाभी और सह संयोजक गोविंद रावल को नियुक्त किया गया। जसवंतपुरा मंडल संयोजक दौलत सिंह कलापुरा और सह संयोजक महेंद्र सिंह राव, सांकड़ मंडल संयोजक अमृतलाल चौधरी और सह संयोजक भंवरदान चारण, करड़ा मंडल संयोजक हेमाराम जांगू और सह संयोजक गोपालसिंह करड़ा, बड़गांव मंडल संयोजक प्रकाश कुमार सेन और सह संयोजक गणपणलाल थावरेसा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विधानसभा क्षेत्र भीनमाल: भीनमाल नगर संयोजक भरत सिंह भोजाणी और सह संयोजक प्रवीण कुमार दवे को नियुक्त किया गया। भीनमाल ग्रामीण मंडल संयोजक पांचाराम प्रजापत और सह संयोजक मंगलाराम पुरोहित, बागोड़ा मंडल संयोजक देवीसिंह और सह संयोजक हीराराम चौधरी, जुंजाणी मंडल संयोजक रमेश कुमार सोनी और सह संयोजक इंद्र सिंह राणावत, नरसाणा मंडल संयोजक रमेश कुमार विश्नोई और सह संयोजक हेमसिंह राठौड़, रामसीन मंडल संयोजक रमेश कुमार रावल और सह संयोजक मदनसिंह राव को जिम्मेदारी दी गई।
विधानसभा क्षेत्र आहोर: आहोर मंडल संयोजक किशोर सिंह अजीतपुरा और सह संयोजक कानाराम दमामी को नियुक्त किया गया। बागरा मंडल संयोजक जोगसिंह आड़वाड़ा और सह संयोजक बगसिंह बागरा, भाद्बाजून मंडल संयोजक दिनेश सिंह राठौड़ और सह संयोजक कैलाश शर्मा, चांदराई मंडल संयोजक भंवरपुरी गौस्वामी और सह संयोजक पुखराज ओढ़, गोदन मंडल संयोजक प्रकाश गर्ग और सह संयोजक भवानी सिंह मिठडी, गुड़ा बालोतान संयोजक जयंतिलाल कुमावत और सह संयोजक दीपक मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई।
विधानसभा क्षेत्र जालोर: जालोर नगर मंडल संयोजक एडवोकेट सुरेश सोलंकी और सह संयोजक रतन सुथार को नियुक्त किया गया। जालोर ग्रामीण मंडल संयोजक स्वरूप सिंह रेवत और सह संयोजक हितेश हीरागर, उम्मेदाबाद मंडल संयोजक गणपतसिंह राव और सह संयोजक नैन सिंह राजपुरोहित, सायला मंडल संयोजक रगाराम देवासी और सह संयोजक विजय आचार्य, जीवाणा मंडल संयोजक केवदाराम चौधरी और सह संयोजक मोहित राजपुरोहित, पोपाणा मंडल संयोजक उदयसिंह दादाल और सह संयोजक हाजाराम देवासी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विधानसभा क्षेत्र सांचोर: सांचोर नगर मंडल संयोजक मांगीलाल दर्जी और सह संयोजक सायब खां को नियुक्त किया गया। सांचोर ग्रामीण मंडल संयोजक गंगदाराम चौधरी और सह संयोजक राजेंद्र सिंह सुथाना, अरणाय मंडल संयोजक बाबू सिंह और सह संयोजक रावतमल खत्री, झाब मंडल संयोजक नरींगाराम चौधरी और सह संयोजक नगाराम पुरोहित, चितलवाना मंडल संयोजक अमरसिंह सिवाड़ा और सह संयोजक दुर्गाराम बेनीवाल, केसुरी मंडल संयोजक मदनसिंह और सह संयोजक जोगाराम पुरोहित, टांपी डूंगरी मंडल संयोजक चौखाराम सोनी और सह संयोजक भगवानाराम सियाक, सत्यपुर मंडल संयोजक गजेंद्र सिंह कारोला और सह संयोजक हरीश गर्ग को जिम्मेदारी दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा स्थापना सप्ताह 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान मंडल और बूथ मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ता अपने निवास स्थान पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने सभी संयोजकों और सह संयोजकों को बधाई देते हुए संगठन के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां