भव्य स्वागत की तैयारी: भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने कसी कमर, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों पर होगा मंथन
जालोर | भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता भंवरलाल आदिवासी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 30 अप्रैल को जालोर के बरेठा में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की मुखर आवाज और लोकप्रिय सांसद राजकुमार रोत पहली बार क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में भारी उत्साह है।
पारंपरिक रीति-रिवाजों से होगा स्वागत
सांसद रोत के बरेठा पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पीले चावल बांट रहे हैं और समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।
संवैधानिक मांगों पर सजेगा मंच
कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'भील प्रदेश' की संकल्पना और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन से जुड़े संवैधानिक अधिकार रहेंगे। जनसभा के दौरान सांसद रोत युवाओं और प्रबुद्ध जनों को संबोधित करेंगे, जिसमें समाज की क्षेत्रीय समस्याओं और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला प्रवक्ता भंवरलाल ने कहा कि रोत केवल एक सांसद नहीं बल्कि शोषितों और वंचितों की शक्ति हैं, उनके इस दौरे से जालोर क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक चेतना का नया संचार होगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां