भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे सजेगा मंच, भजनलाल सरकार के 2 साल के रिपोर्ट कार्ड पर होगी चर्चा
रानीवाडा @ सर्कल न्यूज नेटवर्क राजस्थान में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 'सुशासन रथ यात्रा' का विधानसभा मुख्यालय पर कल (गुरुवार) भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। रानीवाडा स्थित भाजपा कार्यालय में 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इस समापन समारोह में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

जनकल्याणकारी योजनाओं का रखेंगे ब्यौरा कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक देवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की भजनलाल सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों का खाका खींचेंगे। वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। देवल इस दौरान कार्यकर्ताओं को सुशासन का मंत्र भी देंगे।
दिग्गजों का लगेगा जमावडा इस महत्वपूर्ण बैठक और कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें मुख्य रूप से:
- रानीवाडा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चौधरी
- बडगांव मंडल अध्यक्ष बलवंत पुरोहित
- सांकड मंडल अध्यक्ष चन्दनसिंह कालमा
- करडा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू
- जसवन्तपुरा मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरा
इनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां