जालोर, 27 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड का जिले भर में लाइव प्रसारण किया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व, जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा और मन की बात जिला प्रभारी एडवोकेट सुरेश सोलंकी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम सभी मंडलों और बूथों पर आयोजित हुआ।
भाजपा नगर मंडल जालोर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिलामहामंत्री हरीश राणावत, एडवोकेट सुरेश सोलंकी और नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक पीड़ितों के साथ है और इस हमले का कठोरतम जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियों, किसानों के नवाचार, और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए कर्नाटक, हिमाचल, केरल और राजस्थान में अनोखी खेती के उदाहरणों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में उम्मेदाबाद पूर्व मंडल अध्यक्ष गणपतसिंह बगेड़िया, दिनेश महावार, अमन देवेंद्र मेहता, सुरेश सुंदेशा, महेश भट्ट, अशोक गुर्जर, कैलाश सुथार, रामाराम माली, भवरसिंह, अजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के संदेश ने जिलेवासियों में एकता और दृढ़ता का संकल्प मजबूत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे देशहित में प्रेरणादायक बताया।
📌 रिपोर्ट: जालोर संवाददाता 🙏✨



