जालोर: पुलिस थाना झाब की टीम ने पेंडिंग प्रकरणों और वारंटों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
जालोर जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कार्बले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में थानाधिकारी अरूणकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने सत्र प्रकरण संख्या 48/16 (धारा 307 भादस और 3/25 आर्म्स एक्ट) तथा सत्र प्रकरण संख्या 39/14 में एक साल से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी आरोपी पीराराम पुत्र छोगाराम, जाति कलबी, उम्र 38 वर्ष, निवासी बन्नु की ढ़ाणी, पुलिस थाना झाब को दिनांक 21.04.2025 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय अपर सत्र न्यायाधीश भीनमाल के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम:
- हेड कांस्टेबल मीठालाल (442), कांस्टेबल ओमप्रकाश (218), कांस्टेबल पारसमल, कांस्टेबल श्रवण कुमार (182), कांस्टेबल जगदेवसिंह (764)
जालोर पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियानों से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।



