सांचौर 30 नवंबर। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ ने शनिवार को सांचौर जिले की ग्राम पंचायत जाखल, खारा, हरियाली एवं अरणाय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत अरणाय एवं खारा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए संबंधित चिकित्साकर्मियों को निर्देशित किया कि वे केंद्र में उपचार के लिए आने वाले ग्रामीणों के लिए बेहतर चिकित्सा प्रबंधन, दवाइयों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था आदि सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अरणाय, जाखल एवं हरियाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, कार्यालय व्यवस्था, कार्मिक उपस्थिति रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए भविष्य में उज्ज्वल कैरियर बनाने हेतु प्रेरित भी किया।
