Homeराजस्थानजयपुरतीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी ‘सुखलाल’

Published on

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके में घाटे के बाद चुना था जुर्म का रास्ता

जयपुर/चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस के ‘ऑपरेशन मदार्कभ’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। तीन राज्यों—राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर सुखलाल आंजना (32 वर्ष) निवासी मल्याबेर खेड़ा, मंदसौर (म.प्र.) को चित्तौड़गढ़ से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया गया है।
ए.एन.टी.एफ. महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सुखलाल दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले 1 साल से फरार चल रहा था।

शादी से लौटते वक्त फिल्मी अंदाज़ में घेराबंदी

ANTF को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी भीलवाड़ा में एक शादी समारोह से अपनी काले रंग की थार गाड़ी में लौट रहा है। इस पर पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाल बिछाया। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ने भीलवाड़ा रोड से उदयपुर और फिर कोटा रोड की तरफ गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन ANTF की दूसरी टीम ने निंबाहेड़ा रोड स्थित ओछड़ी टोल नाके के पास नाकाबंदी कर थार को घेर लिया और आरोपी को धर दबोचा।

ठेके के घाटे और पिता के पट्टे की आड़ में बना ‘नशे का सौदागर’

  • शुरुआत: 8वीं तक पढ़ा सुखलाल पहले खेती-बाड़ी करता था। शराब के ठेकों में भारी नुकसान और कर्जा होने के बाद उसने जल्द अमीर बनने के चक्कर में अफीम तस्करी का रास्ता चुन लिया।
  • नेटवर्क: पिता के नाम वैध अफीम खेती का पट्टा होने के कारण उसे तस्करी की पूरी जानकारी थी। वह अपने खेत व आसपास के किसानों से अफीम एकत्रित कर बसों में कूरियर/पार्सल के माध्यम से राजस्थान, गुजरात और एमपी के तस्करों को सप्लाई करता था।
  • शातिराना अंदाज: वह केवल व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करता था और लगातार अपने रास्ते और वाहन बदलता था ताकि किसी को उसके नेटवर्क का पता न चले।
  • दर्ज मामले: उस पर वर्ष 2025 में एटीएस गुजरात (गांधीनगर), वर्ष 2025 में मेहंदीपुर बालाजी (दौसा) तथा वर्ष 2026 में नाहरगढ़ (मध्यप्रदेश) में मुकदमे दर्ज हैं।

मध्य प्रदेश का 11वां बड़ा तस्कर गिरफ्त में: ANTF द्वारा मध्यप्रदेश के तस्करी नेटवर्क पर की जा रही तकनीकी निगरानी के तहत सुखलाल मध्य प्रदेश से पकड़ा गया 11वां बड़ा मादक पदार्थ तस्कर है।

आमजन से अपील: ए.एन.टी.एफ. ने अपील की है कि मादक पदार्थों व अपराधियों से जुड़ी कोई भी जानकारी नियंत्रण कक्ष नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दी जा सकती है, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

भारी पड़ रहा नशे का खेल: दो और सरगना पहुंचे सलाखों के पीछे

चारों दिशाओं में नशा कारोबार ध्वस्त: जालोर से दौसा, फलौदी से हनुमानगढ़ तक चला...

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 क्षेत्रीय वन अधिकारियों के तबादले

जयपुर। राजस्थान के वन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है।...

तहसीलदारों के बंपर तबादले, बाबूसिंह राजपुरोहित होंगे रानीवाड़ा तहसीलदार, राजस्व महकमे में बड़ा फेरबदल

Circle News Network: अजमेर/जयपुर। राजस्थान के राजस्व महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बड़ा प्रशासनिक बदलाव: रानीवाड़ा को मिले नए BDO धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुश्री हेमलता का सिणधरी हुआ तबादला।

RDS तबादला सूची 2026: 144 अधिकारियों का बड़ा फेरबदल। राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज...

अब सरकारी कामकाज में ‘दलित’ शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित, आदेश जारी

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, सरकारी दस्तावेजों में 'अनुसूचित जाति' लिखने के दिए...