सड़क पर हुई मुलाकात की चर्चाएं जोरों पर; उकसिंह परमार और मंजीराम चौधरी सहित कई दिग्गज रहे मौजूद
भीनमाल। “12 साल विश्वास, विकास और जन कल्याण” के संकल्प के साथ आयोजित विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भीनमाल में एक विशाल प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आगमन पर रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला व साफा पहनाकर आत्मीय और भव्य स्वागत किया।
इस दौरान रानीवाड़ा भाजपा के एक विशेष गुट की सड़क पर ही प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से हुई मुलाकात और सीधी बातचीत राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

लिखित में सौंपी जनसमस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन
इस गरिमामयी अवसर पर रानीवाड़ा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत सुविधाओं (बिजली, पानी, सड़क) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और स्थानीय जनसमस्याओं से प्रदेशाध्यक्ष को लिखित रूप में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के लिए पुरजोर आग्रह किया।
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी विषयों को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और रानीवाड़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सकारात्मक पहल करने का दृढ़ आश्वासन दिया।

ये गणमान्य कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस भव्य स्वागत और संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उकसिंह परमार, युवा नेता मंजीराम चौधरी, जेठाराम पुरोहित (बिलड़), भियाराम बिश्नोई (साकड़), हरचंद चौधरी (दाता), परखाराम (आजोदर), जोईताराम चौधरी (धानोल), सोनाराम (बिलड़) और छगन चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




