जालोर। NSUI जालोर संगठन को नई मजबूती मिली है। संगठन ने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके जितेंद्र मेघवाल कारलु को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
जितेंद्र मेघवाल कारलु छात्र राजनीति का लंबा अनुभव रखते हैं। वे भीनमाल स्थित जी.के. गोवाणी राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ महासचिव भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने NSUI में जिला महासचिव के रूप में भी संगठन में काम कर चुके हैं।
नवीन दायित्व मिलने पर जितेंद्र मेघवाल कारलु ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्रों के अधिकारों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर NSUI के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



