जालोर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जालोर जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर परिषदों के लिए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संतोष कंवर के नेतृत्व में अब संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए इन नई नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है।
जारी की गई सूची के अनुसार, सांचौर, चितलवाना, सायला और भीनमाल सहित कुल 10 ब्लॉकों में अनुभवी महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही आहोर और जालोर नगर के लिए भी नगर अध्यक्षों के नामों पर मुहर लगा दी गई है।
प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में:
ब्लॉक अध्यक्ष:
- सांचौर: श्रीमती विमला देवी वैष्णव
- चितलवाना: श्रीमती प्रकाश कंवर चौहान
- सायला: श्रीमती चम्पा देवी
- भीनमाल: श्रीमती संगीता देवी बिश्नोई
- जालोर: श्रीमती शीला चौधरी
- भाद्रजुन : श्रीमती शारदा मीणा
- आहोर : श्रीमती दीपा कँवर राजपुरोहित
- रानीवाडा : श्रीमती पदमादेवी दिनेश विश्नोई (पंचायत समिति सदस्य कोटङा)
- जसवंतपुरा : श्रीमती हंजा देवी भील
- बागोडा : श्रीमती नेनू देवी मेघवाल सोलंकी
नगर अध्यक्ष:
- आहोर: श्रीमती देवी राव
- जालोर: श्रीमती जुबेदा बानू
प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से जालोर जिले में महिला कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा और सरकार की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। इस घोषणा के बाद जालोर के कांग्रेसी खेमे में उत्साह का माहौल है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।



