करवाड़ा बी ढाणी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, साइबर अपराध और जनोपयोगी सेवाओं की दी जानकारी
रानीवाड़ा | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करवाड़ा बी ढाणी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को कानून की बारीकियों और उनके अधिकारों से अवगत कराया गया।
10 फरवरी तक चलेगा विशेष समाधान अभियान शिविर के दौरान पीएलवी फौजाराम परिहार मेघवाल ने बताया कि ‘न्याय आपके द्वार’ पहल के तहत जन उपयोगी सेवा समस्या समाधान अभियान 10 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत बिजली, पानी, परिवहन, बैंकिंग, बीमा, स्वास्थ्य, शिक्षा और एलपीजी से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। नागरिक घर बैठे व्हाट्सएप नंबर 9119365734 पर अपना आवेदन और आधार कार्ड भेजकर समस्या दर्ज करा सकते हैं।
प्रदूषण और साइबर अपराध पर किया जागरूक पीएलवी मेघवाल ने वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण के कानूनी पहलुओं के साथ-साथ राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना की विस्तृत जानकारी दी। वर्तमान दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताते हुए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी के पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य भेराराम गोदारा, व्याख्याता चमली मैडम, शिक्षक सुरेश चौहान, जामताराम, राजू चंदेलिया, दिनेश कुमार, गोविंद मारोदिया, रामकिशन, अजाराम और शिक्षिका मंजू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



