जयपुर: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 32 नए पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
जारी की गई इस सूची के अनुसार, रेखा लोहिया (जोधपुर), मुन्नी देवी गोदारा (पाली), शर्मिला पंचारिया (बीकानेर) और तारा देवी (झुंझुनू) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, लता शर्मा (चित्तौड़गढ़), राज कुमारी पालीवाल (राजसमंद), अंकलेश कुमारी (जयपुर), रजनी चौधरी (जोधपुर), हितांक्षी शर्मा (उदयपुर शहर), रजिया बानो (जयपुर), रेशम बाई (करौली-धौलपुर), कीर्ति कछावा (जालौर), रिकी सिंह (भरतपुर), विमला शर्मा (अलवर), मृदुला कोठारी (डिडवाना-कुचामन) और दिव्यानी कटारा (उदयपुर ग्रामीण) को महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा, कामिनी शर्मा (जालौर), अदिति (चित्तौड़गढ़), सफीना खान (चित्तौड़गढ़), गीता श्री (जालौर), मिथलेश मीना (करौली-धौलपुर) और नेहा अक्षय अहीर दीवान (प्रतापगढ़) को सचिव का पदभार दिया गया है।

जिलाध्यक्षों की सूची में 9 नए नाम
इसी सूची में 9 जिलाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी संभालेंगी:
संतोष कंवर (जालोर)
नेहा शर्मा (प्रतापगढ़)
प्रज्ञा (बांसवाड़ा)
एडवोकेट श्वेता यादव (डूंगरपुर)
भगवती डूडी (बीदासर)
पंका भानुप्रताप (उदयपुर ग्रामीण)
बबिता शर्मा (नागौर)
रेखा जोशी (आहोर)
ममता बाई राजपूत (करौली-धौलपुर)
यह सूची राजस्थान महिला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से जारी की गई है।ला कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से जारी की गई है।



