Homeजालोररानीवाड़ा के किसान संकट में: मूंगफली सड़ने से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री से...

रानीवाड़ा के किसान संकट में: मूंगफली सड़ने से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री से त्वरित राहत की मांग

Published on

फसलें बर्बाद, मुआवजे की आस में किसान

रानीवाड़ा (जालोर)।
रानीवाड़ा क्षेत्र के किसानों की मुसीबतें इस बार चरम पर हैं। लगातार बारिश ने मूंगफली की अच्छी पैदावार को खेतों में ही सड़ा दिया। किसान अब सरकार से त्वरित राहत और मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं। मंगलवार को ’भारतीय किसान संघ, राजस्थान प्रदेश जोधपुर प्रांत’ के नेतृत्व में किसानों ने उपखंड अधिकारी सुनीलकुमार को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की।

संकट की जड़: बारिश ने बिगाड़ी मेहनत

प्रांत उपाध्यक्ष सोमाराम चौधरी ने बताया कि इस बार क्षेत्र में मूंगफली की फसल शानदार थी, लेकिन फसल पकने के समय लगातार बारिश के चलते कई खेतों में मूंगफली कटाई से पहले ही सड़ गई। इससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। किसान संघ ने सरकार से विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

बकाया भुगतान और बीमा क्लेम भी अटके

किसानों ने ज्ञापन में यह भी बताया: रबी व खरीफ 2023 के पोस्ट हार्वेस्ट बकाया का भुगतान अब तक नहीं हुआ। खरीफ 2024 के फसल बीमा क्लेम भी लंबित हैं। बीमा राशि समय पर न मिलने से किसान खरीफ 2025 में बीमा कराने से वंचित हो सकते हैं।

स्वस्थ भारत मिशन का बजट, लेकिन जमीनी असर नहीं

किसान प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र की पंचायतों को स्वस्थ भारत मिशन के तहत बजट तो मिला, लेकिन उसका कोई क्रियान्वयन नहीं दिखा। बरसाती बीमारियों से ग्रामीण बेहाल हैं, स्वस्थता कार्यों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठे हैं।

किसान बोले: मुख्यमंत्री खुद लें संज्ञान

ज्ञापन सौंपते समय किसान प्रतिनिधि बाबूराम चौधरी, प्रभाराम चौधरी, पन्ना राम चौधरी, करमी राम जाखड़ी सहित कई किसान मौजूद रहे।
किसान संघ ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर राहत सुनिश्चित करें, ताकि किसान आगामी फसल चक्र की तैयारी कर सकें।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...