भीनमाल।
जिला जालौर क्रिकेट संघ द्वारा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर के निर्देशानुसार अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 26 जून से भीनमाल के नाहर शिवराज स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहले जिला स्तर पर लीग मैच आयोजित होंगे, जिनमें खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसके बाद जिले की टीम घोषित की जाएगी।
सभी लीग मैच 30 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 50 ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-23 के पात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। साथ ही, वे अंडर-19 खिलाड़ी जो पिछले वर्ष जिला संघ से चयनित होकर खेले थे, वे भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों को अपने डॉक्यूमेंट्स की पीडीएफ 23 जून तक आयोजकों के पास भेजनी होगी।
डॉक्यूमेंट्स भेजने के लिए फिरोज भाई (मो. 9079431404) और विक्रम सुथार (मो. 6350358335) के नंबर जारी किए गए हैं। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से समय पर डॉक्यूमेंट्स भेजने और अनुशासन में रहने की अपील की है।
मैच के आयोजनकर्ता विक्रम सुथार, दिगंबर सिंह और चंदन सिंह होंगे, जबकि चयन समिति में संजय माथुर, ध्यानदास वैष्णव, चेतन वैष्णव, सुल्तान अली, चंपालाल दर्जी, अनिल शुक्ला और दीनू खान शामिल रहेंगे। सभी खिलाड़ियों को खेल पोशाक में आधा घंटा पहले मैदान पर पहुंचना अनिवार्य रहेगा।
आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से समय की पाबंदी और अनुशासन का पालन करने के साथ-साथ आयोजन में सहयोग की अपील की है।



