जालोर। पुलिस थाना कोतवाली जालोर ने सामतीपुरा नदी के पास पिस्टल की नोक पर हुई लूट की वारदात में हथियार उपलब्ध कराने वाले सहयोगी आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में आपराधिक प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
मोटाराम गौदारा, अति. पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गौतम जैन, वृत्ताधिकारी, जालोर के निकट सुपरविजन में तथा रामेश्वर भाटी, नि.प्र. थानाधिकारी, कोतवाली जालोर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पुलिस थाना जालोर में दर्ज लूट के प्रकरण संख्या 198 में प्रयुक्त पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
विक्की उर्फ विकास पुत्र फूला राम, जाति मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी तास खाना बावड़ी, जालोर।
पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर गहन पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेशानुसार वह न्यायिक अभिरक्षा में है।
घटना का विवरण
प्रार्थी दलपत सिंह पुत्र नरसिंह, जाति राजपूत, उम्र 47 वर्ष, निवासी आईपुरा, पुलिस थाना नोसरा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी कमलेश सैन, सज्जन कुमार और कुलदीप सिंह ने थार जीप से उनका पीछा किया। सामतीपुरा नदी के पास आरोपियों ने जीप को प्रार्थी की मोटरसाइकिल के आगे डालकर जबरन रुकवा लिया। इसके बाद तीनों ने प्रार्थी को पिस्टल की नोक पर धमकाकर उनके गले में पहनी सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए।
वारदात से सहमे प्रार्थी ने पुलिस थाना जालोर पहुंचकर रिपोर्ट पेश की, जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि लूट की इस वारदात में प्रयुक्त पिस्टल विक्की उर्फ विकास ने उपलब्ध कराई थी। इस पर पुलिस ने सघन प्रयास कर आरोपी को दस्तयाब कर लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम (पुलिस थाना कोतवाली, जालोर)
- रामेश्वर भाटी, नि.प्र. थानाधिकारी
- मगनलाल, उप निरीक्षक
- सुरेन्द्र, कांस्टेबल (1004) (मुख्य भूमिका)








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां