-
16 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु अभियान, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मौके पर होगा जनसमस्याओं का समाधान
-
पालिकाध्यक्ष मनोज गुप्ता की दो टूक—पालिका के टेंडर केवल योग्य फर्मों को, विकास कार्यों में नहीं होगा पक्षपात
-
पट्टे, नामांतरण, स्ट्रीट लाइट और सड़कों की मरम्मत सहित फ्लैगशिप योजनाओं के प्रकरणों का होगा त्वरित निस्तारण
Circle News Network
भीनमाल। नगर पालिका क्षेत्र में 16 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। अभियान के दौरान लंबित प्रकरणों के निस्तारण, शहर की साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने शुक्रवार को पार्षदों की बैठक लेकर आमजन के काम त्वरित गति से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कोई भी पार्षद ठेकेदार नहीं बन सकेगा और पालिका के सभी टेंडर केवल योग्य फर्मों को ही नियमानुसार आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की बात कही।
ईओ रवि कुमार खन्ना ने जानकारी दी कि अभियान के तहत रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन, पट्टों से जुड़े प्रकरण, यूडी टैक्स, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना तथा पीएम स्वनिधि से जुड़े लंबित कार्यों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां