"मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है!"
खेल के मैदान में जब मेहनत और लगन का संगम होता है, तो इतिहास रचा जाता है। छोटी उम्र में बड़े इरादों के साथ बास्केटबॉल कोर्ट पर उतरी रानीवाड़ा की टीम ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।

सर्कल न्यूज नेटवर्क
रानीवाड़ा/आहोर। आहोर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र वर्ग) 2026 में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल (एसवीएम) रानीवाड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम के जांबाज खिलाड़ियों ने अपने उम्दा खेल और तालमेल के दम पर विपक्षी टीम को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
निर्वाण बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’, स्टेट टीम के लिए चयन:
प्रतियोगिता के दौरान पूरे टूर्नामेंट में अपने अद्भुत ड्रिबलिंग, सटीक पासिंग और बेहतरीन बास्केट्स से सबका दिल जीतने वाले कक्षा 8 के होनहार खिलाड़ी निर्वाण चितारा (सुपुत्र अम्बालाल चितेरा) को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह में आयोजकों द्वारा निर्वाण को 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' की ट्रॉफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत निर्वाण चितारा का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर 27 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक एसवीएम रानीवाड़ा में आयोजित किया जा रहा है।

क्षेत्र में खुशी की लहर:
रानीवाड़ा की टीम के चैंपियन बनने और निर्वाण के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों व अभिभावकों ने विजेता टीम और निर्वाण चितारा को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।










पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां