Homeजालोरजालोर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति ने दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन...

जालोर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति ने दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी

Published on

जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान

जालोर/मोदरान। जोधपुर मंडल के समदड़ी भीलडी रेल मार्ग पर स्थित जालोर जिला यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हिराचंद भंडारी ने बाड़मेर व जालोर जिले से दक्षिण भारत के कई शहरों से सीधी यात्री गाड़ी चलाने के लिए ज्ञापन भेजा है।

जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि देश आजाद हुए 75 साल बीत गए लेकिन हमारे राजस्थान के जालोर व बाडमेर जिले से सीधी व नियमित ट्रेन एक भी नहीं चल रही हैं जिसको लेकर क्षेत्र के कई यात्री संघटन व ग्रामीणों मे भारी जन आक्रोश है। उन्होंने पत्र में बताया कि समदड़ी भीलडी बाडमेर मीटर गेज से ब्राडगेज आमान परिवर्तन के करीब 15 साल बीत जाने के बाद भी जोधपुर मण्डल के समदडी-भीलडी होकर हैदराबाद, विजयवाडा, चैन्नई, मदुराई व कन्याकुमारी तक एक भी सीधी रेल सेवा नही होने से लाखो प्रवासी यात्रीयो को अपने गृह जिले में आने-जाने में भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है।

विभीन्न संघटनों, प्रवासीयो एवं मारवाडीयो द्वारा लम्बे समय से इस रूट पर यात्री ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक एक भी नियमित रेल सेवा शुरू नहीं होने से प्रवासी एवं मारवाड के लोगों में भारी जन आक्रोश है।

श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति के मिडिया प्रभारी जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान ने बताया कि देश की आजादी के बाद भी अभी तक समदडी-भीलडी खण्ड को दक्षिण भारत के हैदराबाद, चैन्नई, मदुराई व कन्याकुमारी हेतु सीधी ट्रेन नहीं मिलने से जिस वजह से यात्रियों को अपने गृह जिले में आने जाने के लिए भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।

 राजस्थान मिलाप रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष भवानी सिंह जे मोधरान ने बताया कि रेलवे द्वारा समदडी-भीलडी खण्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों व आम जन ने बताया कि अब सीधी ट्रेन नही मिली तो बड़ा जन आन्दोलन होगा जिसकी पुरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन व भारत सरकार की होगी।

विभीन्न यात्री संघटनों की मांग है कि समदडी-भीलडी खण्ड पर प्रतिदिन सुबह व शाम दो ट्रेनो को बाड़मेर या जोधपुर से कन्याकुमारी तक वाया हैदराबाद, विजयवाडा,चैन्नई,मदुराई होकर चलाई जायें। इस रूट पर सीधी रेल सेवा चलाने से रेलवे को भारी राजस्व की प्राप्ती होगी एवं यात्रीयो को आवागमन में बहुत सुगम सुविधा मिलेगी।

इस सम्बन्ध में यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महोदयजी, भारत सरकार, नई दिल्ली,माननीय जनरल मेनेजर (रेल्वे) अभीतामजी जयपुर व माननीय डिविजनल रेल मेनेजर पंकज कुमार सिंह (रेल्वे) जोधपुर को पत्र लिखकर मांग की है

उन्होंने एक पत्र में जोधपुर भगत की कोठी से दादर को जाने वाली त्री साप्ताहिक ट्रेन नंबर 14807/14808 का मोदरान, मोकलसर व वसई रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ठहराव करवाने के लिए भी मांग की है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...