Homeचितलवानाकिसानों के हक की जीत: बकाया बीमा क्लेम को लेकर जयपुर में...

किसानों के हक की जीत: बकाया बीमा क्लेम को लेकर जयपुर में सरपंच की सफल वार्ता

Published on

तीन वर्षों से अटके करोड़ों के क्लेम का होगा भुगतान, कृषि विभाग के अधिकारियों ने दिया आश्वासन

जयपुर/सांचौर। सांचौर और चितलवाना क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वर्ष 2023 से लगातार तीन वर्षों से लंबित फसल बीमा क्लेम की समस्याओं के समाधान हेतु सैसावा सरपंच और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने जयपुर स्थित कृषि पंत भवन में कृषि विभाग के उच्चाधिकारी डॉ जगदेवसिंह से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के किसानों के करोड़ों रुपए के बकाया क्लेम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बीमा कंपनी की लापरवाही पर उठाए सवाल
वार्ता के दौरान सरपंच विजयपाल सिंह ने बताया कि रिलायंस बीमा कंपनी द्वारा तहसील और जिला स्तर पर किसानों के वास्तविक फसल खराबे को कई बार बिना किसी ठोस कारण के निरस्त कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि अनेक किसानों की बीमा पॉलिसियां तकनीकी रूप से सही होने के बावजूद अप्रूव नहीं की गई थीं। इसके अलावा, बेमौसम बारिश के समय किसानों द्वारा सूचना दिए जाने के बावजूद कंपनी के कार्मिकों ने निर्धारित समयावधि में सर्वे नहीं किया, जिससे किसानों को जानबूझकर क्लेम से वंचित रखा गया।
खातों में जमा होगी बड़ी राशि
मुलाकात के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। राज्य स्तरीय कृषि अधिकारियों द्वारा रबी 2023 के बीमा क्लेम की दोबारा बारीकी से जांच की गई, जिसके बाद वास्तविक खराबे का आकलन कर पीड़ित किसानों के खातों में बड़ी राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉ जगदेवसिंह ने आश्वस्त किया कि शेष बकाया क्लेम की जांच भी प्रगति पर है और वास्तविक नुकसान वाले हर किसान को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
अधिकारियों का जताया आभार
किसानों की इस बड़ी जीत पर सरपंच ने डॉ जगदेवसिंह को गुलदस्ता भेंट कर उनका बहुमान किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने भी इस सक्रिय पैरवी के लिए विजयपाल सिंह और न्यायपूर्ण निर्णय के लिए कृषि विभाग का आभार जताया है। इस सफल वार्ता के बाद क्षेत्र के किसानों में उम्मीद की नई किरण जगी है।
— विरद सिंह चौहान की रिपोर्ट

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...