Homeदेशपोसालिया सरपंच श्रीमति रेखाकंवर मानसिंह हुई बहाल, सिरोही जिले के 16 गांव...

पोसालिया सरपंच श्रीमति रेखाकंवर मानसिंह हुई बहाल, सिरोही जिले के 16 गांव के राव, विधायक लोढ़ा के हुए मुरीद, पहली बार समाज की ओर से 51 किलो की माला से लोढ़ा का स्वागत व हुई साफापोशी

Published on

सिरोही/शिवगंज। सिरोही विधायक संयम लोढ़ा की कार्यप्रणाली का राव जागीरदार समाज भी मुरीद हो गया है। परंपरागत तौर पर राव समाज का झुकाव भाजपा की ओर रहता है। परंतु ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जालोर सिरोही के 16 गांवों के राव समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से विधायक लोढ़ा का पाग पहिनाकर दिल से स्वागत किया है।

मामला पोसालिया से जुड़ा हुआ है। विधायक के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहिचान व दमखम रखने वाले मानसिंह बाबूसिंह राव की पत्नि सरपंच है। कुछ लोगों की शिकायत पर बिना जांच पडताल किए सरपंच को बर्खास्त कर दिया था। लोढ़ा ने राज्य सरकार से भिड़कर सरपंच रेखाकंवर मानसिंह को पुराना ओहदा प्रदान करवाया था। इसलिए राव समाज विधायक संयम लोढ़ा का कायल है।

बता देते है कि सिरोही जिले की पोसालिया ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेखाकंवर मानसिंह राव का निलंबन निरस्त होने पर शुक्रवार की शाम को राव समाज से बड़ी तादात में यूथ सहित पंचों ने विधायक लोढ़ा के आवास पहुंचकर 51 किलो का हार व पाग पहिनाकर सम्मान प्रदान किया। ऐसा पहली बार देखने को मिला है।

आपको बता देते है कि राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उप शासन सचिव एवं उपायुक्त (जांच) ने 17 अक्टूबर को आदेश जारी कर ग्राम पंचायत पोसालिया की सरपंच रेखाकंवर मानसिंह राव के निलंबन को निरस्त करते हुए उन्हें सरपंच पद का ओहदा बरकरार रखने का आदेश दिया था। श्रीमती रेखा कंवर के निलंबन को निरस्त करवाने में सहयोग करने पर शुक्रवार को सोलह गांवों के राव समाज के प्रबुद्ध जन केरलेश्वर महादेव मंदिर में एकत्रित हुए।

प्रसिद्ध केरलेश्वर मंदिर में बड़ी तादाद में राव समाज के लोग एकत्रित होेकर व्यूहरचना बनाकर बाद में विधायक आवास पहुंचे। विधायक लोढ़ा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सोलह गांव से चांदाना के ठाकुर सर्वश्री गणपतसिंह राव ने विधायक का गर्मजोशी से साफापोशी व माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने विधायक को पहलीबार 51 किलो का हार पहनाकर भी सम्मान किया।

इस मौके पर समाजसेवी जितेन्द्रसिंह जवानसिंह राव ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, मगर पराजित नहीं। इसका उदाहरण श्रीमति रेखाकुंवर मानसिंह के रूप में हम सभी के सामने है। सरपंचपति मानसिंह के मामाजी पत्रकार गुमानसिंह रानीवाड़ा सहित समूचे अदाणी राव डायनेस्टी रानीवाड़ा भीनमाल ने सिरोही विधायक संयम लोढ़ा का तहेदिल से आभार जताया है।

इस अवसर पर मानसिंह राव, पत्रकार हम्मीरसिंह राव, रविन्द्रसिंह, शैतानसिंह कोटिडा, अभिमन्युसिंह, मोहनसिंह, एडवोकेट महेन्द्रसिंह, एडवोकेट पृथ्वीसिंह, हितेन्द्रसिंह, मोहनसिंह राव, मांगूसिंह कोटिडा, ललितसिंह राजपुरा, सुरेश सिंह, फतेहसिंह आर, उपेन्द्रसिंह पोसालिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

विकास की सौगात: शिवगंज पंचायत समिति में 30 लाख से 7 ट्यूबवेल स्वीकृत, प्रधान ललिता कुंवर ने जाते-जाते निभाया अपना वादा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। पंचायत समिति शिवगंज के अधीन आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों...