रानीवाड़ा (जालोर)। क्षेत्र के सांतरु गांव में कल भक्ति और ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सांतरु स्थित श्री सोमेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में शुक्रवार, 06 फरवरी को विशाल ‘प्रवचन सत्संग कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है।
संतों का सानिध्य और प्रवचन
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय संत श्री कृपारामजी महाराज अपने मुखारविंद से ज्ञान की वर्षा करेंगे। कार्यक्रम श्रद्धेय गुरुवर श्री राजारामजी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन का विवरण
- समय: शुक्रवार शाम 6:00 बजे से।
- स्थान: श्री सोमेश्वर महादेव मन्दिर, सांतरु (तहसील- रानीवाड़ा)।
- आयोजक: समस्त ग्रामवासी, सांतरु।
विशेष गरिमा
इस महोत्सव में परम पूज्य महंत श्री श्री 1008 श्री चम्पेनाथजी महाराज (श्री फूल मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर, गुन्दाऊ मठ) एवं परम पूज्य महंत श्री श्री 1008 श्री रतनभारतीजी महाराज (श्री आपेश्वर महादेव मठाधीश, सेवाड़िया मठ) की विशेष उपस्थिति रहेगी।
समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इस सत्संग का लाभ उठाने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण VDS फोटोग्राफी के माध्यम से भी किया जाएगा।



