Homeरानीवाड़ामैत्रीवाडा हर्षवाडा में विकास का उत्सव: सरपंच सीतादेवी का कार्यकाल पूरा होने...

मैत्रीवाडा हर्षवाडा में विकास का उत्सव: सरपंच सीतादेवी का कार्यकाल पूरा होने पर उमड़ा जनसैलाब

Published on

साधु-संतों के सानिध्य में ‘धन्यवाद सभा’ का आयोजन; सरपंच प्रतिनिधि हरचंद राम देवासी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

रानीवाड़ा (सर्कल न्यूज़)। रानीवाड़ा पंचायत समिति की मैत्रीवाडा ग्राम पंचायत की सरपंच सीतादेवी हरचंद राम देवासी का पांच वर्षीय कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उनके निवास स्थान पर एक विशाल ‘धन्यवाद सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें क्षेत्र के प्रतिष्ठित साधु-संतों ने शिरकत कर सरपंच परिवार को शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम में अध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सभा में रतन भारती जी महाराज सेवाडिया मठ, शिव भारती जी महाराज मगरावा मठ, गणेश गिरी जी महाराज पूरण मठ, संतोष भारती जी महाराज गुन्दाऊ और रविन्द्र भारती महाराज सेवाडिया मठ ने विशेष रूप से शिरकत कर आशीर्वाद दिया। सरपंच प्रतिनिधि हरचंद राम देवासी ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष सरपंच कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों का ब्योरा रखा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सीसी रोड निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सब ग्रामीणों के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

वहीं हरचंद राम देवासी ने मैत्रीवाडा एवं हर्षवाडा दोनों गांवों के ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही ग्राम पंचायत निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो सकी है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि हरचंद राम देवासी का साफा पहनाकर एवं मालाओं से भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में सरपंच के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह धन्यवाद सभा आपसी सौहार्द, विश्वास और विकास की भावना का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...