जसवंतपुरा। राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सीमा खेतान ने गुरुवार को जसवंतपुरा उपखंड अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान तहसीलदार श्रीमती नीरजा कुमारी भी मौजूद रहीं।
उपखंड अधिकारी ने रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जसवंतपुरा के महत्व पर चर्चा की, जिसमें मिनी माउंट के नाम से प्रसिद्ध लोहियाणा गढ़, जोधपुर के महाराजा गजसिंह द्वारा संरक्षित गढ़, 1500 हेक्टेयर में फैला सुंधामाता संरक्षण रिजर्व, बीयर सैंक्चुरी और खोड़ेश्वर फॉल जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



