पालनपुर, बनासकांठा।
जिला पुलिस प्रमुख अक्षय राज के निर्देश पर बनासकांठा की एलसीबी पुलिस ने अगथला थाना क्षेत्र में विदेशी शराब तस्करी का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अगथला क्षेत्र के शेरपुरा गांव के मुड़ियाडावास इलाके में एक होंडा आई20 कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शंकरजी जाट के मकान के पीछे स्थित बगीचे से संदिग्ध कार (नं. GJ12CG3161) को जब्त किया गया। जांच में कार की पिछली सीट और डिक्की से बिना पास-पर्मिट की भारत में निर्मित विदेशी शराब और बीयर की कुल 276 बोतलें व डिब्बे बरामद हुए।

जब्त शराब की बाजार कीमत 1.53 लाख रुपये आँकी गई है, जबकि आई20 कार की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य 6.53 लाख रुपये है।
घटना के समय वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। अगथला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



