Homeराजस्थानजयपुरमुख्य सचिव का कडा रुख: सोशल मीडिया पर दिखे सरकार का काम,...

मुख्य सचिव का कडा रुख: सोशल मीडिया पर दिखे सरकार का काम, विकास रथ यात्रा की मॉनिटरिंग में न हो कोताही

Published on

सर्कल न्यूज नेटवर्क | जयपुर/जालोर

​प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन ने बुधवार को अफसरों के पेंच कसे। मौका था विकास रथ यात्रा की समीक्षा का। सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडे सभी जिला कलेक्टरों को मुख्य सचिव ने दो टूक निर्देश दिए कि राज्य सरकार के दो साल की उपलब्धियां फाइलों में नहीं, बल्कि आमजन के बीच दिखनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर प्रचार का वार

मुख्य सचिव ने साफ कहा कि विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं का शोर सोशल मीडिया पर सुनाई देना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हर जिले में हो रहे निर्माण और विकास कार्यों के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाएं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को डाटा अपडेट रखने और लगातार मॉनिटरिंग करने का जिम्मा सौंपा गया है।

25 दिसंबर तक नॉन-स्टॉप कार्यक्रम

समीक्षा बैठक में 18 से 25 दिसंबर तक होने वाले कार्यक्रमों का रोडमैप भी चेक किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि 18 को पर्यावरण संरक्षण, 19 को धौलपुर में महिला सम्मेलन, 20 को आर्मी डे परेड का कर्टेन रेजर, 21 को रन फॉर विकसित राजस्थान, 22 को महिला सशक्तीकरण सम्मेलन, 23 को मेडता (नागौर) में किसान सम्मेलन और 25 दिसंबर को सुशासन दिवस जैसे आयोजनों में जनता की भीड और भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

रात्रि चौपालों का लिया हिसाब

मुख्य सचिव ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए हो रही रात्रि चौपालों की भी रिपोर्ट ली। उन्होंने कलेक्टरों को हिदायत दी कि इन गतिविधियों की मॉनिटरिंग में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में एसीएस प्रवीण गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, नवीन जैन, डॉ. नीरज कुमार पवन और संदेश नायक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...