रानीवाड़ा/भीनमाल। रानीवाड़ा-भीनमाल सड़क मार्ग पर धनपुरा और कागमाला के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में जीप, ट्रैक्टर और रोडवेज बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप में सवार दहीपुर निवासी 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
भीनमाल की तरफ से आ रही थी जीप
जानकारी के अनुसार, भीनमाल की ओर से आ रही जीप और रानीवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के बीच धनपुरा-कागमाला के सरहद पर टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि संतुलन बिगड़ने के बाद ट्रैक्टर पास से गुजर रही जालोर-सूरत रोडवेज बस से जा टकराया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
घटना के बाद आसपास के लोगों और निजी वाहनों की मदद से घायलों को तुरंत भीनमाल के नाहर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दहीपुर निवासी 27 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 8 वर्षीय बालिका का इलाज जारी है।
जसवंतपुरा पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही जसवंतपुरा थाना पुलिस से महिपाल सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को भीनमाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है तथा मामले की अग्रिम जांच शुरू कर दी है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां