भारत-पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अनजान व्यक्तियों और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध”
जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, रानीवाड़ा ने सुरक्षा निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि भारत-पाकिस्तान की मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डेयरी परिसर में अनजान वाहन या व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य परिसर की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और किसी भी संभावित जोखिम को कम करना है।
संघ ने निर्देश दिया है कि यदि कोई अनजान व्यक्ति किसी डेयरी कर्मचारी से मिलने आता है, तो उसे मुख्य गेट के बाहर ही मिलने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा, किसी भी अनजान वाहन को डेयरी मुख्य गेट के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस निर्देश को गंभीरता से लेने की अपील की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
